ग्रामीण प्रहरी संघ का अधिवेशन संपन्न
जिला कार्यकारिणाी घोषित की गई
सिद्धार्थनगर : उत्तर प्रदेश ग्रामीण प्रहरी संघ की जनपद इकाई का अधिवेशन बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में हुआ। जिसमे जिला अध्यक्ष अशोक कुमार यादव अपने निकटतम प्रत्याशी हरिराम यादव को 57 मतों से हराकर निर्वाचित हुए।
ग्रामीण प्रहरी संघ के चुनाव में जनपद भर के प्रहरी मौजूद रहे। जिसमे चुनाव अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्र, व हरिराम यादव के देख रेख में चुनाव सम्पन्न हुआ। अशोक कुमार यादव 57 मतों से चुनाव जीत कर जिला कार्यकारिणी की घोषणा किए। जिसमे संतोष कुमार पांडेय जिला महामंत्री, गंगेश त्रिपाठी को कार्यवाहक अध्यक्ष, रामफेर यादव को उपाध्यक्ष, सतीश चंद्र त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामजीत प्रसाद संयुक्त मंत्री, पवन कुमार संगठन मंत्री, सहाबुद्दीन सम्प्रेक्षक बालमुकुंद त्रिपाठी कोषाध्यक्ष, हकीकुल्लाह मीडिया को प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा 27 लोगों को जिला कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया।