Move to Jagran APP

गांव में जाकर दे पार्टी के नीतियों की जानकारी : रेखा

डुमरियागंज विधान सभा क्षेत्र के मिठवल विकास खंड स्थित डिड़ई चौराहे पर पहुंची अपना दल एस की दर्जा प्राप्त मंत्री रेखा वर्मा का कार्यकर्ताओं स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Jan 2020 11:45 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jan 2020 06:03 AM (IST)
गांव में जाकर दे पार्टी के नीतियों की जानकारी : रेखा
गांव में जाकर दे पार्टी के नीतियों की जानकारी : रेखा

सिद्धार्थनगर: डुमरियागंज विधान सभा क्षेत्र के मिठवल विकास खंड स्थित डिड़ई चौराहे पर पहुंची अपना दल एस की दर्जा प्राप्त मंत्री रेखा वर्मा का कार्यकर्ताओं स्वागत किया। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अभियान के तहत पार्टी में लोगों को जोड़कर पार्टी को मजबूत बनाने का काम करें। मंगलवार को करीब चार बजे पहुंची मंत्री अपने स्वागत से अभिभूत थीं। उन्होंने पार्टी की नीतियों का बखान किया और कहा कि गांव-गांव जाकर पार्टी की विचारधारा के बारे में लोगों को जानकारी दें। लोगों को विश्वास दिलाते हुए यह बताना होगा कि अपना दल एस गरीब, किसान, मजदूर, दलित, सवर्ण सबकी पार्टी है, इसमें हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली इस पार्टी की मुखिया अनुप्रिया पटेल के हाथों को मजबूत करें। आने वाले विधान सभा चुनाव 2022 में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर उन्हें बैठाएं जिससे प्रदेश में किसानों के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार से मुक्ति मिल सके। कार्यक्रम का संचालन रामदास मौर्या ने किया। जिलाध्यक्ष आत्माराम पटेल, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजली चौधरी, ऊषा चौधरी, शिल्पी द्विवेदी, लवकुश सैनी, राम सजन चौधरी, बृजेश कुमार चौधरी, इन्द्रजीत चौधरी, राम मिलन चौधरी, सुरेन्द्र चौधरी, अनिल चौधरी आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.