Move to Jagran APP

चार शातिर आरोपित गिरफ्तार

शुक्रवार को तीन थाना की पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। अपराध करने के बाद मुंबई में ठिकाना बना लिए थे। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वापस लौटे तो पुलिस ने इन्हें धर दबोचा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 10:00 PM (IST)Updated: Fri, 22 May 2020 10:00 PM (IST)
चार शातिर आरोपित गिरफ्तार
चार शातिर आरोपित गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर : शुक्रवार को तीन थाना की पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। अपराध करने के बाद मुंबई में ठिकाना बना लिए थे। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वापस लौटे तो पुलिस ने इन्हें धर दबोचा।

loksabha election banner

शोहरतगढ़ थाना पुलिस ने ग्राम परासपिडा में छिपे शातिर नीलमणि दुबे को गिरफ्तार किया है। मोहाना थाना पुलिस ने सदोष हत्या के प्रयास के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों का नाम ग्राम दुल्हा सुमाली के टोला ककरहवा निवासी रमेश चंद्र जायसवाल व सुभाष चंद्र जायसवाल है। खेसरहा पुलिस ने छेड़खानी के मामले में वांछित चल रहे आरोपित टन्नू मिश्रा को गिरफ्तार किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.