साहब, कुछ कीजिए नहीं तो फसल हो जाएगी बर्बाद
प्रदेश सरकार द्वारा बेसहारा पशुओं को गोशाला में रखने संबंधित तमाम कड़े आदेश दिए गए हैं बावजूद खुनियांव ब्लाक क्षेत्र में असर नहीं दिख रहा है। पशुओं का झुंड सड़क पर या फिर खेतों में दिखाई देगा। पशु खेत में घुसते हैं और फसल को चौपट कर दे रहे हैं। किसानों का कहना हैं कि अगर यही स्थिति रही तो फसल बर्बाद हो जाएगी।
सिद्धार्थनगर : प्रदेश सरकार द्वारा बेसहारा पशुओं को गोशाला में रखने संबंधित तमाम कड़े आदेश दिए गए हैं, बावजूद खुनियांव ब्लाक क्षेत्र में असर नहीं दिख रहा है। पशुओं का झुंड सड़क पर या फिर खेतों में दिखाई देगा। पशु खेत में घुसते हैं और फसल को चौपट कर दे रहे हैं। किसानों का कहना हैं कि अगर यही स्थिति रही तो फसल बर्बाद हो जाएगी।
सरकार ने न्याय पंचायत स्तर पर गोशाला की व्यवस्था कराने संबंधित निर्देश दिए गए। मगर अधिकांश पर गोआश्रय का संचालन नहीं हो सका है। ब्लाक क्षेत्र के दुफड़िया पेंदानानकार, देवरिया, एकडेगवा, पल्टी-पलटा, मटेसर नानकार, गोल्हौरा पाठक, मनखोरिया, करही, गोबरहा आदि गांवों की तरफ चले जाएं तो सैकड़ों की तादाद में पशु छुट्टा घूमते मिल जाएंगे। सड़क पर आते हैं तो राहगीर परेशान हो जाए हैं, खेतों की ओर इनका रूख होता है तो किसानों का चैन छिन जाता है। सच्चिानंद मिश्र, राजेश मिश्र, पप्पू सिंह, गांधी बाबा, राम कुमार त्रिपाठी, नगेंद्र त्रिपाठी, वीरेंद्र दुबे, सुरेंद्रनाथ दुबे, श्याम लाल गुप्ता, हरीश चंद गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, गुज्जू आदि का कहना है कि अगर यही स्थिति रही तो खेती में लगाई गई लागत तक डूब जाएगी। किसानों प्रशासन से उचित कदम उठाने की मांग की है। खंड विकास अधिकारी सतीश पाण्डेय ने कहा कि कुछ गोशाला संचालित होने वाली हैं। फिर बेसहारा पशुओं को वहीं पर रखने की व्यवस्था बनाई जाएगी।