गणवेश मिला तो चमक उठे चेहरे
पर्व से पूर्व नगरपालिका के सफाई कर्मियों को अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा गणवेश वितरित किया गया। इससे सफाई कर्मियों का चेहरा चमक उठा। नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि पर्व का आनंद अपने लोगों के बीच में है। सफाई कर्मी ही नगरपालिका के सच्चे साथी हैं। उन्हीं की बदौलत लोग सेहतमंद होते हैं
सिद्धार्थनगर : पर्व से पूर्व नगरपालिका के सफाई कर्मियों को अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा गणवेश वितरित किया गया। इससे सफाई कर्मियों का चेहरा चमक उठा। नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि पर्व का आनंद अपने लोगों के बीच में है। सफाई कर्मी ही नगरपालिका के सच्चे साथी हैं। उन्हीं की बदौलत लोग सेहतमंद होते हैं।
नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि सफाईकर्मियों की देन है कि लोग स्वच्छ वातावरण में सांस लेते हैं। ऐसे में सम्मान के वास्तविक पात्र यही हैं। ऐसे में त्योहार से पूर्व गणवेश मिलना किसी सम्मान से कम नहीं है। इस अवसर पर पुरुष सफाई कर्मियों को टीशर्ट, पैंट व महिला सफाई कर्मियों को साड़ी भेंट किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष के साथ सभासदों ने भी सफाईकर्मियों को गणवेश वितरित किया। कार्यक्रम में सभासद धनंजय सहाय, इरशाद, अजहर, फतेहबहादुर ¨सह, साजिद, सनवर, मोबिन, प्रमोद जायसवाल आदि मौजूद रहे।