अशोक धम्म दीक्षा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
:तहसील अन्तर्गत ग्राम बयारा में शनिवार को धम्म दीक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सिद्धार्थनगर :तहसील अन्तर्गत ग्राम बयारा में शनिवार को धम्म दीक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दौरान इसके महत्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया। सम्राट अशोक व बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर आदर्शों पर चलने हेतु आह्वान किया गया।
अशोक धम्म दीक्षा कार्यक्रम का शुभारंभ बौद्ध भिक्षु अभयानंद द्वारा दीप प्रज्ज्वजल के साथ किया गया। भगवान बुद्ध, सम्राट अशोक व संविधान निर्माता बाबा साहब की प्रतिमा के आगे दीप जलाया गया। तत्पश्चात त्रिसरण पंचशील व बुद्ध वंदना भंते द्वारा लोगों को ग्रहण कराई गई। संबोधन में गौरी लाल फौजी ने कहा कि बाबा साहब ने 14 अक्टूबर 1956 को बौद्ध धम्म दीक्षा ग्रहण करके उसे फैलाने का महान कार्य किया। उनके बताए रास्ते पर चलकर हम सभी को वंचितों, शोषितों की सहायता करनी चाहिए।
भिक्षु अभयानंद ने अपने धम्म देशना में पांच शीलों का पालन करने व संयम जीवन जीने का उदघोष किया। अंत में अध्यक्षता कर रहे शिक्षक संत कुमार ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने रात में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों से भाग लेने हेतु अनुरोध किया। चंद्रिका प्रसाद, सुनील कुमार, मदन गौतम, बुधई गौतम, मनोज सिद्धार्थ, रामपाल बौद्ध, राम लखन, राम बक्स गौतम, ¨प्रस गौतम, सोनमत, राम चंदर, प्यार, मदन गौतम, बालवीर, संजय कुमार, संदीप कुमार, सोहनलाल समेत बड़ी संख्या लोग उपस्थित रहे।