Move to Jagran APP

भाजपा सत्ता में आई तो कानून रहेगा न संविधान

पांच सालों में देश के कमजोर वर्गों पर सबसे अधिक जुल्म हुए। अगर देश की सत्ता में भाजपा फिर लौटी तो न कानून रहेगा न संविधान। इसका नुकसान अनुसूचित पिछड़े और अल्पसंख्यक के साथ सवर्णों को होगा। इसे समाज ने समझ लिया है। देश से भाजपा का सफाया होने जा रहा

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 11:18 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 11:18 PM (IST)
भाजपा सत्ता में आई तो कानून रहेगा न संविधान
भाजपा सत्ता में आई तो कानून रहेगा न संविधान

सिद्धार्थनगर: पांच सालों में देश के कमजोर वर्गों पर सबसे अधिक जुल्म हुए। अगर देश की सत्ता में भाजपा फिर लौटी तो न कानून रहेगा न संविधान। इसका नुकसान अनुसूचित, पिछड़े और अल्पसंख्यक के साथ सवर्णों को होगा। इसे समाज ने समझ लिया है। देश से भाजपा का सफाया होने जा रहा है।

loksabha election banner

उक्त बातें वरिष्ठ सपा नेता व एमएलसी संतोष उर्फ सनी यादव ने कही। वह सोमवार को उस्का बाजार में सपा-बसपा की संयुक्त जनसभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कहा गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने के लिए सपा कार्यकर्ता एक-एक वोट के लिए जी-जान से लग जाएं। पूर्व सांसद आस मुहम्मद अंसारी ने कहा मोदी सरकार विकास विरोधी है। बिहार के लोग इन्हें हराकर भगा रहे हैं। पूर्व सांसद आलोक तिवारी ने कहा भाजपा सरकार जन विश्वास खो चुकी है। यदि दोबारा सत्ता में आई तो पेट्रोल, डीजल ही नही पानी पर टैक्स लगा कर पूजींपतियों को लाभ पहुंचायेगी। बसपा प्रत्याशी आफताब आलम ने कहा सांसद सत्ता में दस साल रह कर भी यहां कुछ करने में विफल रहे। अस्पतालों में दवाइयां नहीं हैं। स्कूलों में टीचर नहीं हैं। घोषणा के बावजूद यहां न स्किल सेंटर बना न ही पालिटेंक्निक कालेज। पूर्व विधायक विजय पासवान, लालजी यादव, अजय कुमार चौधरी, दिनेश चन्द्र गौतम, कल्पनाथ बाबू, सैय्यदा खातून, राम कुमार उर्फ चिन्कू यादव, हाजी अरशद खुर्शीद, उग्रसेन सिंह, लालचन्द निषाद, भगवानदास ने अपने विखर रखे। जमील सिद्दीकी जोखन चौधरी, घनश्याम गौतम, रामेश्वर सहानी, राजेन्द्र चैहान, रामशंकर मौर्या, परवेज अंसारी, राजाराम लोधी, रामगति वरुण, श्यामा चरन गौतम, अबास अली मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.