Move to Jagran APP

राज्य स्तरीय टीम ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा

जिले के भ्रमण पर आई राज्य स्तरीय टीम ने मंगलवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों का भ्रमण कर दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सेवाओं को और बेहतर बनाने के उपायों के बारे में भी जानकारी दी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 11:14 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 06:08 AM (IST)
राज्य स्तरीय टीम ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा
राज्य स्तरीय टीम ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा

सिद्धार्थनगर: जिले के भ्रमण पर आई राज्य स्तरीय टीम ने मंगलवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों का भ्रमण कर दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सेवाओं को और बेहतर बनाने के उपायों के बारे में भी जानकारी दी। यूपीटीएयू, विश्व स्वास्थ्य संगठन व ममता की टीम ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उस्का बाजार, बर्डपुर, जोगिया व नौगढ़ स्वास्थ्य इकाईयों का भ्रमण किया।

loksabha election banner

स्वास्थ्य इकाईयों के भ्रमण के दौरान राज्य स्तरीय टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं को जन जन तक पहुंचाने में आ रही बाधाओं की जानकारी जुटाने के साथ ही खामियों को चिन्हित किया। जिन्हें कार्ययोजना बनाकर खामियों को दूर किया जाएगा। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बर्डपुर में डॉ प्रशांत की अगुवाई में पहुंची टीम ने सीएचसी पर भर्ती मरीजों से वार्ता कर यहां पर दी जाने वाली सेवाओं व सुविधाओं की जानकारी ली। जननी सुरक्षा योजना में प्रसूताओं को दी दिए जाने वाले भोजन आदि की जानकारी ली। मासिक रिपोर्टिंग प्रपत्रों के भरे जाने के साथ ही ब्लॉक क्षेत्र में होने वाले प्रसव की संख्या आदि की जानकारी ली। टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ककरहवां, अलीगढ़वा, उपकेंद्र दुल्हा सुमाली का भी औचक निरीक्षण किया। दूसरी टीम ने उस्का बाजार, नौगढ़ व जोगिया स्वास्थ्य इकाई का निरीक्षण किया। यहां पर आशाओं द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता के साथ आशाओं को होने वाले भुगतान, प्रसव कक्ष के संसाधनों आदि के बारे में जानकारी ली। भ्रमण के पश्चात टीम ने मुख्य चिकित्साधिकारी व जिला कार्यक्रम प्रबंधक से रिपोर्ट साझा करते हुए व्यवस्था के सुधार के लिए प्रेरित किया। टीम बुधवार को ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस, होम विजिट की जानकारी लेने के पश्चात जिलाधिकारी को अपना फीडबैक देगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.