Move to Jagran APP

19 मंडल अध्यक्ष और प्रतिनिधि करेंगे आज भाजपा जिलाध्यक्ष का चुनाव

जिले के 25 में 19 मंडल अध्यक्ष और मंडल जिला प्रतिनिधि बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष का चुनाव करेंगे। शेष छह मंडल अध्यक्षों का चुनाव मनोनीत के आधार पर होगा। चुनाव को लेकर मंगलवार को जिला चुनाव अधिकारी व पूर्व मेयर वाराणसी राम गोपाल मोहले रेस्ट हाउस में पहुंचे और तैयारियों पर चर्चा की।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 11:13 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 06:08 AM (IST)
19 मंडल अध्यक्ष और प्रतिनिधि करेंगे 
आज भाजपा जिलाध्यक्ष का चुनाव
19 मंडल अध्यक्ष और प्रतिनिधि करेंगे आज भाजपा जिलाध्यक्ष का चुनाव

सिद्धार्थनगर: जिले के 25 में 19 मंडल अध्यक्ष और मंडल जिला प्रतिनिधि बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष का चुनाव करेंगे। शेष छह मंडल अध्यक्षों का चुनाव मनोनीत के आधार पर होगा। चुनाव को लेकर मंगलवार को जिला चुनाव अधिकारी व पूर्व मेयर वाराणसी राम गोपाल मोहले रेस्ट हाउस में पहुंचे और तैयारियों पर चर्चा की।

loksabha election banner

सदर विधायक श्याम धनी राही और राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भी चुनाव अधिकारी से मुलाकात की। मोहले ने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी हैं। निष्पक्ष तरीके से चुनाव होंगे।

रेस्ट हाउस में भावी अध्यक्षों की भीड़ दिखी। निवर्तमान जिलाध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी के अतिरिक्त आधा दर्जन लोग अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं। इसमें एक शोहरतगढ़, एक इटवा, एक बांसी और एक सदर विधानसभा से हैं। इसमें कोई मंत्री का खास है तो सांसद का। ऐसे में मंडल अध्यक्ष भी संशय में हैं कि वह किसे चुने। हालांकि नए सिरे से भाजपा की कोर कमेटी ने भाजपा मंडल अध्यक्षों का जो चुनाव किया उसकी प्रक्रिया विवादों में रही। मंडल

अध्यक्षों की घोषणा होने के बाद ही डुमरियागंज के दो कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया है। पार्टी में अंर्तकलह जारी है। वही, कार्यकर्ताओं का कहना है कि इन छह नामों की घोषणा नए जिलाध्यक्ष करेंगे। उनके चयन के बाद इन मंडल अध्यक्षों की ताजपोशी होगी। इस मामले में जिला चुनाव अधिकारी राम गोपाल मोहले और सह जिला चुनाव अधिकारी पीएन पाठक ने कहा कि जिन छह मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा नहीं की गई है, उनमें उम्र की दिक्कत आई है। अब 30 से 45 वर्ष के उम्र के दावेदार ही मंडल अध्यक्ष होंगे, ऐसा पार्टी का फरमान है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.