कांग्रेसियों ने मनाई इंदिरा गांधी की जयंती
कांग्रेसियों ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी का जन्म शताब्दी समारोह मनाया। इस मौके पर पार्टी के लोगों ने देशहित में उनके योगदानों पर चर्चा करते हुए उनके सपनों के भारत निर्माण का संकल्प दोहराया।
सिद्धार्थनगर: कांग्रेसियों ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी का जन्म शताब्दी समारोह मनाया। इस मौके पर पार्टी के लोगों ने देशहित में उनके योगदानों पर चर्चा करते हुए उनके सपनों के भारत निर्माण का संकल्प दोहराया। पार्टी के लोगों ने मां तुझे सलाम कार्यक्रम में भारतीय युवक कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी विपिन मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इंदिरा गांधी ने अपना पूरा जीवन देश को न्योछावर कर दिया। उनके जीवन से हम सभी को सीख लेनी चाहिए। हम सभी को उनके सपनों के भारत निर्माण के लिए कार्य करने की जरूरत है। पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम ने भी देश हित में उनके योगदानों पर चर्चा की। डॉ चंद्रेश उपाध्याय, सर्वेश सिंह, प्रदीप ठकुराई, देवेंद्र कुमार, इरशाद अहमद, शाहरूख पठान, सोनू पठान, डॉ अविनाश, प्रिस उपाध्याय, अखलाख, पंकज मिश्रा, शकील अहमद, अकरम, अलीम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।