धूम-धाम से पूर्व प्रधानमंत्री की मनी जयंती
मंगलवार को बैदौला चौराहा स्थित कांग्रेस सेवादल कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 102 वीं जयंती मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
सिद्धार्थनगर: मंगलवार को बैदौला चौराहा स्थित कांग्रेस सेवादल कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 102 वीं जयंती मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर आयोजित विचार गोष्ठी में स्व. गांधी के व्यक्तित्व, बलिदान व विकास कार्यों पर प्रकाश डाला गया।
जिलाध्यक्ष काजी सुहेल व पूर्व अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी ने कहा कि इंदिरा गांधी एक साहसिक व निर्भीक प्रधानमंत्री रहीं। उनके कार्यकाल में भारत ने विश्व में अपनी मजबूत पहचान बनाई और विकास के मामले में देश आगे बढ़ा। एआईसीसी सदस्य बख्तियार उस्मानी, पीसीसी सदस्य मौलाना हमीदुल्लाह चौधरी व सेवादल के जिलाध्यक्ष मो. वासिफ ने कहा कि इंदिरा गांधी द्वारा लिए गए निर्णय से इतिहास बदला और बांग्लादेश का निर्माण हुआ। पूरा भारत उनका कृतज्ञ है। रियाज मनिहार, अब्दुल मन्नान, मो. सिराजुद्दीन हासमी, फूलचंद्र मिश्रा, रफीक, दानिश, मो. साहिल खान, साहब अली, अमरजीत, जसवंत पासवान, विजय गौतम, सुबराती, शमीम अहमद सही अन्य मौजूद रहे। इसी क्रम में तहसील रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में भी पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडेय ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ साजिदा हास्पिटल डुमरियागंज में पहुंच फल और जूस वितरित किया। डा. रफीउल्लाह, पुरुषोत्तम पांडेय, काजी इजहारुल, हाफिज, राहुल पांडेय, उस्मान अहमद, शरद, तौकीर मलिक आदि मौजूद रहे।