आठ लाख नकदी समेत घरेलू सामान राख
तहसील क्षेत्र के बेवा जियाउद्दीन गांव में बरसाती के मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिसके चलते नकदी समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे बरसाती पुत्र मकबूल के घर पर आग लग गई। थोड़े ही देर में पूरे घर को चपेट में ले लिया। घर में रखा सारा सामान धू-धू कर जलने लगा। जानकारी होते ही भारी भीड़ जुट गई।
सिद्धार्थनगर : तहसील क्षेत्र के बेवा जियाउद्दीन गांव में बरसाती के मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिसके चलते नकदी समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
गुरुवार दोपहर करीब एक बजे बरसाती पुत्र मकबूल के घर पर आग लग गई। थोड़े ही देर में पूरे घर को चपेट में ले लिया। घर में रखा सारा सामान धू-धू कर जलने लगा। जानकारी होते ही भारी भीड़ जुट गई। हर कोई आग बुझाने में जुट गया। फायर बिग्रेड यूपी 100 व थानाध्यक्ष मय हमराही पहुंच आग बुझाने में प्रयास करने लगे। जब तक घर में रखा आठ लाख रुपया सहित करीब 25 क्विंटल धान, कपड़ा, जेवर, बेड सभी जलकर राख हो गए। करीब बीस लाख से ऊपर की क्षति बताई जा रही है। तहसील प्रशासन के लोग भी घटना स्थल पर पहुंच मौके का मुआयना किया। हल्का लेखपाल गंगोत्री प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि आग की घटना में क्या क्षति हुई, इसकी सूची बनाई जा रही है।