मंत्री ने माधव बाबू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे रेल व संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का नगर में पेट्रोल पंप तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। चौराहे पर स्थापित भाजपा के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष माधव प्रसाद त्रिपाठी उर्फ माधव बाबू की प्रतिमा के पास जैसे ही केंद्रीय मंत्री का काफिला पहुंचा वहां पहले से मौजूद नगर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसे रोक दिया और स्वागत के दौरान उनको फूल मालाओं से लाद दिया।
सिद्धार्थनगर : जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे रेल व संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का नगर में पेट्रोल पंप तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। चौराहे पर स्थापित भाजपा के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष माधव प्रसाद त्रिपाठी उर्फ माधव बाबू की प्रतिमा के पास जैसे ही केंद्रीय मंत्री का काफिला पहुंचा वहां पहले से मौजूद नगर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसे रोक दिया और स्वागत के दौरान उनको फूल मालाओं से लाद दिया। इसके बाद मंत्री सिन्हा ने माधव बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, जिला महामंत्री दिलीप चतुर्वेदी, संतोष कुशवाहा, पूर्व चेयरमैन डुमरियागंज मकसूदन अग्रहरि, नगर अध्यक्ष जगजीवन गौंड, बजरंगी वर्मा, ईश्वर चंद दुबे, कुबेर बारी, सतेन्द्र उर्फ पिन्टू वर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।