छह दिन से ढेबरुआ विद्युत उपकेंद्र की बिजली गुल
नवरात्र का त्योहार पांच दिन बीत गया। लेकिन ढेबरुआ विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांव को बिजली नसीब नहीं हो रही है। नवरात्र का मेला फीका हो रहा
सिद्धार्थनगर : नवरात्र का त्योहार पांच दिन बीत गया। लेकिन ढेबरुआ विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांव को बिजली नसीब नहीं हो रही है। नवरात्र का मेला फीका हो रहा है।
सरकार का बिजली विभाग को सख्त आदेश है कि त्योहारों में आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित कराई जाय। मगर ढेबरुआ फीडर से जुड़े सैकड़ों गांव पिछले पांच दिनों से रात होते ही अंधेरे में डूब जा रहे हैं। 28 सितंबर दिन में ग्यारह बजे सप्लाई गई उसके बाद रात 10 बजे आई मुश्किल से आधे घंटे रही, उसके बाद पूरी रात नहीं आई। 29 सितम्बर को नवरात्र के पहले पूरे दिन और रात बिजली गायब रही। 30 सितंबर को सुबह लाइट आई दोपहर के बाद जाने पर रात सवा ग्यारह बजे आई। एक अक्टूबर को रात दस बजे के आसपास बिजली मिली। दो अक्टूबर को दिन में ग्यारह बजे जाने के बाद रात दो बजे के करीब बिजली सप्लाई दी गई। फिर तीन अक्टूबर यानी गुरुवार को 10 : 30 बजे बिजली जाने के बाद पूरे दिन नहीं आई। उपभोक्ता मनीष सिंह, विजय गिरी, रविन्द्र शर्मा, रमेश शुक्ला, संतोष पाठक, रामू मिश्रा, हीरालाल यादव आदि का कहना है नवरात्र में आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।
----
मेरे खुद समझ में नहीं आ रहा है कि रोस्टर के बाद कैसे 33 हजार में फाल्ट हो जा रही है। सप्लाई जोड़ते ही 132 का ट्रांसफार्मर ट्रिप कर जा रहा है। परसिया, बोहली, ढेबरुआ तीनों फीडर के कर्मचारी इटवा से ढेबरुआ के बीच एक एक पोल चेक कर रहें अभी फाल्ट नहीं मिल सका है। प्रयास किया जा रहा है।
राजीव सिंह
जेई ढेबरुआ