डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के संतोष बने अध्यक्ष
डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को ड्रेनेज खंड में हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से इंजीनियर संतोष कुमार त्रिपाठी को अध्यक्ष बनाया गया।
सिद्धार्थनगर : डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को ड्रेनेज खंड में हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से इंजीनियर संतोष कुमार त्रिपाठी को अध्यक्ष बनाया गया।
चुनाव में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अनिल सिंह, जिला मंत्री सुजीत कुमार जायसवाल तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेश शुक्ला एवं उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव की उपस्थिति में संपन्न हुआ। अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष एमटी राय ने किया। निर्वाचन प्रक्रिया के निर्वाचन अधिकारी डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के मंडल अध्यक्ष अवधेश मणि द्वारा संपन्न कराया गया। सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष इंजीनियर सुरेश कुमार जायसवाल, सचिव इंजीनियर अमरेंद्र पटेल, वित्त सचिव इंजीनियर गोपाल कृष्ण गौतम बनाए गए। सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण अनिल सिंह व निर्वाचन अधिकारी अवधेश मणि ने कराया।