पति की पिटाई से फट गया कान का पर्दा
उस्का थाना क्षेत्र के ग्राम सोहांस दरम्यानी निवासिनी वंदिनी ने आरोप लगाया है कि पति की पिटाई से उसके कान के पर्दा फट गया। पिटाई सिर्फ इस लिए कर दिया कि उसके मायके वाले मुहमांगा दहेज न दे सके। हालांकि यथासंभव मदद भी की। बावजूद इसके गत 13 जून को उसे पीटकर उसे घर से निकाल दिया।
सिद्धार्थनगर : उस्का थाना क्षेत्र के ग्राम सोहांस दरम्यानी निवासिनी वंदिनी ने आरोप लगाया है कि पति की पिटाई से उसके कान के पर्दा फट गया। पिटाई सिर्फ इस लिए कर दिया कि उसके मायके वाले मुहमांगा दहेज न दे सके। हालांकि यथासंभव मदद भी की। बावजूद इसके गत 13 जून को उसे पीटकर उसे घर से निकाल दिया। महिला थाने से दोनों पक्षों को सुनने के लिए अगली तिथि दी गई है। यह भी कहा गया है कि यदि बात न बनी तो इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा।
रविवार को महिला थाना पर आयोजित नई किरण में कुल चार परिवारों को बिखरने से बचाया गया। कुल 20 पत्रावलियां विचारार्थ प्रस्तुत हुईं। इसमें से 10 पत्रावलियों में दोनों पक्ष उपस्थित हुये। परामर्शन के बाद चार पत्रावली का सफल निस्तारण संभव हो सका। परामर्शन में मुख्य परामर्शदाता समशुल हक का सराहनीय योगदान रहा। निस्तारण में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम यादव, उपनिरीक्षक पूनम मौर्या, महिला मुख्य आरक्षी सरोजमाला, महिला आरक्षी सबिता ¨सह, महिला आरक्षी कंचन ¨सह व महिला आरक्षी ब्यूटी गिरी आदि मौजूद रहीं।
---
इन मामलों का हुआ निस्तारण
- कुसुम पत्नी रामविलास निवासी मलिक महुआ थाना इटवा
- रसीदा खातून पत्नी रफातुल्लाह निवासी कुसहरा थाना डुमरियागंज
- महजबीन पत्नी आदिल अहमद चौधरी निवासी मैनहा थाना डुमरियागंज
- खैरुन पत्नी तबारक निवासी विनयका थाना सदर