आज करें बुकिग, 24 घंटे में लें रसोई गैस
जनपद में रसोई गैस की कोई समस्या नहीं है। गैस एजेंसियां उपभोक्ताओं के आने की राह देखते हैं। बुकिग के 24 घंटे में आसानी से गैस मिल जा रही है। जागरण की गैस एजेंसियों की पड़ताल में यह बात सामने आई।
सिद्धार्थनगर : जनपद में रसोई गैस की कोई समस्या नहीं है। गैस एजेंसियां उपभोक्ताओं के आने की राह देखते हैं। बुकिग के 24 घंटे में आसानी से गैस मिल जा रही है। जागरण की गैस एजेंसियों की पड़ताल में यह बात सामने आई।
जिले में कुल साढ़े तीन लाख रसोई गैस के उपभोक्ता हैं। जिसमें 1,65946 उज्जवला एवं 1,84054 सामान्य कनेक्शन धारक हैं। गैस गोदामों पर रसोई गैस की स्थिति जानने के लिए जागरण ने शनिवार को एजेंसियों की पड़ताल किया। सुबह करीब 11 बजे भीमापार स्थित हिदुस्तान पेट्रोलियम की आशीर्वाद गैस एजेंसी पर पहुंचा। गोदाम में पर्याप्त मात्रा में गैस रखा मिला। करीब 20 मिनट के अंदर रमेश, बृजेश, राम लगन गैस लेने पहुंचे। परवीन श्रीवास्तव व विशाल त्रिपाठी उन्हें तत्काल गैस उपलब्ध कराया। लोगों ने बताया कि इस समय गैस की समस्या नहीं है। प्रबंधक सुरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 12246 कनेक्शन एक्टिव हैं। होम डिलेवरी के लिए दो वाहन लगाये गए हैं। भुगतान के लिए इंटरनेट व्यवस्था उपलब्ध है। सुबह नौ से सायं पांच बजे तक एजेंसी खुली रहती है। इंडेन गैस एजेंसी पर भी उपभोक्ताओं की भीड़ नहीं दिखी। इटवा कार्यालय के अनुसार एक सप्ताह पूर्व रसोई गैस की थोड़ी संकट रही। दीपावली पर्व को देखते हुए एजेंसियां सक्रिय हो गईं। इन दिनों पर्याप्त रसोई गैस है। भारत गैस सर्विस की दो एजेंसियां हैं। राजा गैस सर्विस व हरिहर भारत गैस एजेंसी। राजा के पास 23072 उपभोक्ता हैं। इसमें 17 हजार एक्टिव हैं। प्रबंधक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि त्योहारों में परेशानी न हो इसके लिए ऐहतियाती कदम उठाए गए हैं। बुकिग के 24 घंटे में आपूर्ति दे दी जाती है। हरिहर के पास 6000 उपभोक्ता हैं। प्रबंधक सुधीर कुमार ने बताया रसोई गैस का संकट नहीं है।