डंठल जलायें नहीं, दवा डालकर बनायें खाद
सिद्धार्थनगर : कृषि विज्ञान केंद्र सोहना द्वारा शनिवार को बर्डपुर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बर्ड
सिद्धार्थनगर : कृषि विज्ञान केंद्र सोहना द्वारा शनिवार को बर्डपुर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 10 के टोला सेमरी में एक दिवसीय कृषि कल्याण अभियान द्वितीय फेज के तहत कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को उन्नत खेती के साथ ही अन्य जानकारी दी गई।
कृषि विकास केंद्र सोहना के डा. एस.के. मिश्र ने किसानों को जानकारी देते हुए कहा कि इस समय धान की कटाई चल रही है। डंठल खेतों में ही जलाया जा रहा है। जो खेत के लिए घातक है। डंठल को न जलाए, बल्कि सड़ाने के लिए दवा का प्रयोग करे। जिससे पुवाल या डंठल सप्ताह भीतर सड़ कर खाद बन जायेंगे। दवा विभाग द्वारा ही मिलेगा। खेती वैज्ञानिक विधियों से करे जिससे अधिक लाभ हो। खेतों में मेड़ बंदी करना आवश्यक है। खेतों में नमी बनी रहे। गेंहू बुआई का समय नजदीक है। बीजों का परीक्षण करने के बाद ही गेंहू की बुवाई करें। पशु वैज्ञानिक डा. डीपी ¨सह ने पशुपालन के बारे में विस्तार से ग्रामीणों को जानकारी दी। नीलम ¨सह, एडीओ कृषि रमाकांत कुशवाहा ने भी किसानों को खेती के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रधान पति हरिशंकर चौधरी, कृषि विभाग के विमल कुमार, शैलेश कुमार, राकेश चंद्र, लल्लन ¨सह, गोदाम इंचार्ज रामसागर, छोटू चौधरी, रामबचन पांडेय, दिनेश पांडेय, अनीस अहमद मौजूद रहे।