संकुल शिक्षकों की बैठक में महत्वपूर्ण बिदुओं पर चर्चा
शिक्षा में गुणात्मक एवं एकेडमिक सुधार के उद्देश्य से गुरुवार को ब्लाक संसाधन केंद्र खुनियांव में बैठक आयोजित की गई। जिसमें खंड शिक्षाधिकारी गोपाल जी मिश्र ने संकुल शिक्षकों को महत्वपूर्ण बिदुओं पर जानकारी दी। भविष्य में जब स्कूल खुलेंगे तब एक बेहतर क्लास रूम कैसे विकसित किया जाए इस विषय पर सभी को प्रशिक्षित किया गया।
सिद्धार्थनगर : शिक्षा में गुणात्मक एवं एकेडमिक सुधार के उद्देश्य से गुरुवार को ब्लाक संसाधन केंद्र खुनियांव में बैठक आयोजित की गई। जिसमें खंड शिक्षाधिकारी गोपाल जी मिश्र ने संकुल शिक्षकों को महत्वपूर्ण बिदुओं पर जानकारी दी। भविष्य में जब स्कूल खुलेंगे, तब एक बेहतर क्लास रूम कैसे विकसित किया जाए, इस विषय पर सभी को प्रशिक्षित किया गया। बद्रीनाथ ने कहा कि जिन बिदुओं पर जानकारी दी गई है, उसी हिसाब से स्कूल में कार्य करें। तभी उद्देश्य की पूर्ति की जा सकती है। बद्रीनाथ , अपूर्व श्रीवास्तव, राजेश चौधरी, आलोक शुक्ला, अक्षयबर प्रसाद, सुनील कुमार, अशोक त्रिपाठी, रघुनाथ प्रसाद, शाहिद खान, दिलीप कुमार पाण्डेय आदि मौजूद रहे।