Move to Jagran APP

राम जन्म से धनुष यज्ञ का किया सजीव मंचन

खुनियांव विकास खंड अन्तर्गत ग्राम डड़वा पाण्डेय में चल रहे नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ एवं रामलीला कार्यक्रम की दूसरी रात कलाकारों ने राम जन्म से लेकर धनुष यज्ञ का सजीव मंचन किया। जिसे देखकर श्रोता भाव विभोर हो उठे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Feb 2020 11:15 PM (IST)Updated: Sun, 16 Feb 2020 11:15 PM (IST)
राम जन्म से धनुष यज्ञ का किया सजीव मंचन
राम जन्म से धनुष यज्ञ का किया सजीव मंचन

सिद्धार्थनगर : खुनियांव विकास खंड अन्तर्गत ग्राम डड़वा पाण्डेय में चल रहे नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ एवं रामलीला कार्यक्रम की दूसरी रात कलाकारों ने राम जन्म से लेकर धनुष यज्ञ का सजीव मंचन किया। जिसे देखकर श्रोता भाव विभोर हो उठे।

loksabha election banner

कलाकारों ने दिखाया कि राजा दशरथ के यहां राम जन्म होने पर पूरी अयोध्या में खुशी छा जाती है। राम-लक्ष्मण की शिक्षा-दीक्षा सहित राम वनवास, ताड़का वध के बाद कलाकारों ने धनुष यज्ञ का मंचन सुंदर ढंग से दिखाया। स्वयंबर में लक्ष्मण-परशुराम संवाद को श्रोताओं ने खूब सराहा। धनुष यज्ञ में जैसे ही श्रीराम ने धनुष को तोड़ा पूरा पंडाल जयघोष के जयकारे से गूंज उठा। इससे पहले पंडित विभूति नारायण शास्त्री ने यज्ञ के महत्व पर प्रवचन किया। कहा कि यज्ञ से जैसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए, क्योंकि इससे आसपास का इलाका शुद्ध हो जाता है। लोगों को भी धर्म के बारे में समझने का अवसर प्रदान होता है। राम, लक्ष्मण, सीता की सुंदर झांकी देख श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे। चिकू बाबा, दीपक पाण्डेय, राम सुंदर चौहान, आशीष गिरी, कालिया, बहाऊ, रामदीन प्रजापति, चुलई शर्मा, राम रूप शर्मा आदि श्रोता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.