धनतेरस पर जमकर हुई खरीदारी
यहां की गिनती भले पिछड़े जिले में होती है, पर धनतेरस पर्व के नाम पर करोड़ों में कारोबार हो गया। सोमवार को धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। सुबह से ही बाजार सज गए थे। दुकानों पर आने वालों का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। दोपहर बाद तो सिद्धार्थ तिराहा मेन मार्केट में तिल रखने की जगह नहीं थी। लोगों में त्योहार को लेकर गजब का उत्साह था।
सिद्धार्थनगर : यहां की गिनती भले पिछड़े जिले में होती है, पर धनतेरस पर्व के नाम पर करोड़ों में कारोबार हो गया। सोमवार को धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। सुबह से ही बाजार सज गए थे। दुकानों पर आने वालों का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। दोपहर बाद तो सिद्धार्थ तिराहा मेन मार्केट में तिल रखने की जगह नहीं थी। लोगों में त्योहार को लेकर गजब का उत्साह था। क्या महिलाएं, क्या बच्चे सबका उत्साह देखने लायक था। शाम होने से पहले ही बाजार रोशनी से नहा उठा। देर शाम तक बाजार में बड़ी संख्या में ग्राहक खरीदारी करते देखे गए।
आभूषण और बर्तन की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई धनतेरस के मौके पर कुछ न कुछ खरीद लेना चाहता था। लोग दीपावली के लिए दीपों से लेकर खील बतासे व धूप, अगरबत्ती की भी खरीदारी शुरू कर दी हैं। शाम को नौगढ़ के बाजार में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। बाजार में जहां दुकानों के आगे लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाओं के अलग से स्टाल लगाए गए हैं। बाजार का नजारा उत्सव जैसा हो गया है। दीपावली का पर्व उल्लासपूर्वक मनाने के लिए लोग बाजार में खरीददारी को उमड़ने लगे हैं। धनतेरस पर दुकानदारों के चेहरे भी खुशी से झूम रहे थे। बाजार में लोगों की भीड़ व जमकर हुई खरीदारी से दुकानदार गदगद थे। सामानों के आफर भी चल रहे हैं इस वजह से भी लोग जरूरत की वस्तुएं कम दाम में खरीद लेना चाहते हैं।
...
दुकानों पर खूब हुई मूर्तियों की खरीदारी
दुकानों पर मूर्तियों की खरीदारी भी हुई। लक्ष्मी, गणेश की मूर्तियां खूब बिकी। आने वालों का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। दोपहर बाद तो गांधीनगर मेन मार्केट में तिल रखने की जगह नहीं थी। लोगों में त्योहार को लेकर गजब का उत्साह था। क्या महिलाएं क्या बच्चे सबका उत्साह देखने लायक था। शाम होने से पहले ही बाजार रोशनी से नहा उठा। दीपावली का सुंदर आगाज देखकर मोन मोह जा रहा था। आभूषण और बर्तन की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई धनतेरस के मौके पर कुछ न कुछ खरीद लेना चाहता था। लोग दीपावली के लिए दीपों से लेकर खील बतासे व धूप, अगरबत्ती की भी खरीदारी शुरू कर दी हैं। सुबह से ही बाजार सज गए थे। आने वालों का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। आभूषण और बर्तन की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
....
बैंकों में हुआ जमकर कारोबार
जिले में कुल 144 बैंक शाखाएं हैं। मुख्यालय स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में करीब तीन करोड़ का कारोबार हुआ। मुख्य शाखा के प्रबंधक ओपी धीरज कहते हैं कि सभी बैंकों की क्षमता एक जैसी नहीं है, पर एसबीआई के चार मुख्य ब्रांचों को जोड़ दिया जाए तो करीब 12 से 13 करोड़ का कारोबार हुआ है। जिले में औसतन डेढ़ अरब से ऊपर का कारोबार हुआ होगा।
----
खूब बिके चांदी के सिक्के
धनतेरस के दिन सोने और चांदी का आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। आभूषणों में पहली पसंद खासकर महिलाओं के लिए सोने से बनी जेवर ही होती है। इसलिए बाजार में पीली धातु के जेवरों की डिमांड बढ़ गई है। इसके अलावा चांदी के सिक्के के कई प्रकार देखने को मिली । धनतेरस के मौके पर ज्वैलरी की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ जमी रही। किसी ने चांदी के सिक्के खरीदे तो किसी ने ज्वैलरी।
...
ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम में उमड़ रही भीड़
दीवाली में कपड़ों की खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ ब्रांडेड शोरुम और शा¨पग माल्स की ओर उमड़ रही है। युवा पीढ़ी का रुझान ब्रांडेड परिधानों की ओर ही अधिक रहता है। इसके चलते शहर में बने कई शोरुम में युवाओं, युवतियों, बच्चों और महिलाओं की भीड़ दिख रही है। बाजार का नजारा उत्सव जैसा हो गया है। दीपावली का पर्व उल्लासपूर्वक मनाने के लिए लोग बाजार में खरीददारी को उमड़ने लगे हैं। धनतेरस पर दुकानदारों के चेहरे भी खुशी से झूम रहे थे। बाजार में लोगों की भीड़ व जमकर हुई खरीदारी से दुकानदार गदगद थे। सामानों के आफर भी चल रहे हैं इस वजह से भी लोग जरूरत की वस्तुएं कम दाम में खरीद लेना चाहते हैं।
...
हर कदम पर जाम से जूझा शहर
सोमवार को धनतेरस को लेकर नगर में हर तरफ जाम की स्थिति रही। लोगों को आवागमन में बेहद कठिनाई हुई। नगर में जाम स्टेट बैंक के सामने से ही शुरू हो गया था। कन्या इंटर कालेज की गली तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इससे आवागमन जटिल रहा। स्थिति यह रही कि धनतेरस की सजी दुकानों से शहर कई बार ठहर गया।