बढ़नीचाफा में खुलेगा विकास का द्वार
गठन की सूचना मिलते ही लोगों की खुशी देखते ही बनी किसी ने मिष्ठान वितरण किया तो किसी ने पटाखे जलाकर हर्ष व्यक्त किया।
सिद्धार्थनगर : बलरामपुर जनपद की सीमा से सटे बढ़नीचाफा बाजार को नगर पंचायत का दर्जा मिलने से खुशी का माहौल है। लंबे वक्त से यहां के लोग विकास की बाट जोह रहे थे। अब नपं का दर्जा मिलने के बाद यहां जरूरी विकास कार्य हो सकेंगे जिसकी दरकार लंबे वक्त से बनी हुई थी। कस्बावासियों ने जागरण से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। - लंबे समय से यहां के लोग मांग कर रहे थे अब जाकर यह आस पूरी हुई है। इससे विकास के द्वार खुलेंगे
- मनीष श्रीवास्तव
- बलरामपुर सीमा से सटे होने के चलते इस बाजार की अपनी अलग पहचान है। योजनाओं के लाभ के लिए अब ब्लाक मुख्यालय का चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी।
- डा. एएच खान
- जनपद के आखिरी छोर पर बसे होने के चलते यहां तक विकास योजनाओं के पहुंचने में लेटलतीफी होती थी। अब दर्जा मिल गया है तो तमाम कार्य नगर पंचायत के सौजन्य से होंगे।
- नंद किशोर पांडेय
- अलग नाम और अलग पहचान मिलेगी। अबतक इस क्षेत्र पर किसी नहीं ध्यान नहीं दिया। नाली और सड़क जैसी समस्याएं मुंह बाए खड़ी हैं अब इन दिक्कतों का समाधान होगा।
- राजकुमार गुप्ता