देश का विकास कांग्रेस सरकार में ही संभव
कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश के सह प्रभारी सचिन नाइक रहे। उन्होंने ने कहा किसान इतनी ठंड में भी कृषि सुधार कानून का विरोध करने से पीछे नहीं हट रहे हैं।
सिद्धार्थनगर: तहसील अंतर्गत वासा दरगाह में कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश के सह प्रभारी सचिन नाइक रहे। उन्होंने ने कहा किसान इतनी ठंड में भी कृषि सुधार कानून का विरोध करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। लेकिन सरकार का इस पर कोई असर नहीं हो रहा है। यह सरकार किसान विरोधी है। 2022 में कांग्रेस नई ताकत और ऊर्जा के साथ चुनाव में उतरेगी। कांग्रेस पार्टी की नीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि सभी को लेकर कांग्रेस पार्टी की नीतियो व आमजन के हित में किए गए कार्यों की जानकारी देनी होगी। जिससे कि पार्टी को मजबूत बनाया जा सके।
जिलाध्यक्ष काजी सुहेल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आने वाले समय में अनुशासन व पार्टी के संविधान के अनुसार ही कार्य करने का आह्वान किया। किरण शुक्ला, रंजना मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, दिनेश शर्मा, पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम, इनामुलहक, हमजा, प्रधान वासा दरगाह अमजद मुख्तार, अख्तर आदि मौजूद रहे। नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई
नगर पंचायत मुख्यालय को जल्द ही अतिक्रमण से निजात मिलने वाली है। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है, जो सड़क अथवा सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण किए हुए हैं। नोटिस जारी कर इनको चेतावनी देने की तैयारी की जा रही है।
नगर पंचायत प्रशासन की मानें तो इटवा-बढ़नी सहित डुमरियागंज, बांसी व बिस्कोहर सभी मार्गों पर अतिक्रमणकारियों को चिह्नित करने की प्रक्रिया चल रही है। चूंकि इन प्रमुख मार्गों पर समस्या अधिक है, जिसके कारण न सिर्फ आए दिन जाम की स्थिति बन रही है, बल्कि दुर्घटना की आशंका भी प्रबल रहती है। जिसके चलते प्रशासन ने ऐसे दुकानदारों को चिह्नित करना शुरू किया है जो सड़क किनारे स्थित नाला के आगे कब्जा कर रखे हैं। इनको नोटिस जारी की जाएगी। जबकि नाले के पीछे ही सभी दुकानदारों को रहना है। नोटिस के बाद इसके विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा। प्रभारी अधिशासी अधिकारी राजन गुप्ता ने कहा कि नोटिस तैयार की जा रही है। फिर बल पूर्वक अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। कब्जाधारियों से इसका खर्च भी वसूला जाएगा। अभी समय है, सभी लोग अपना अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा, किसी भी स्थिति की कार्रवाई के लिए स्वयं जिम्मेदार माने जाएंगे। शांतिभंग की आंशका में 14 के खिलाफ कार्रवाई
सदर थाना पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में 14 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। आरोपितों का नाम भदवल गांव निवासी अमरजीत, रंजीत कुमार, मेराज अहमद, कल्यानपुर निवासी पल्टू, मधुबेनिया निवासी राकेश, खजुरिया निवासी सहाबुद्दीन, मधुकरपुर के गंगाराम, सरजू, अप्रिश व गोलू हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में एसआइ दीपक कुमार, आरक्षी मंजीत सिंह, सुमित सिंह, विनोद कुमार, अर्जुन यादव, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।