बकरीद व रक्षाबंधन से पूर्व वेतन भुगतान की मांग
मक शिक्षक संघ के नेता अनिल कुमार त्रिपाठी व शमसुद्दीन अहमद ने कहा कि दोनों पवित्र पर्व बहुत महत्वपूर्ण हैं।
By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Jul 2020 10:31 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 06:12 AM (IST)
सिद्धार्थनगर : बकरीद व रक्षाबंधन पर्व से पहले शिक्षकों के वेतन भुगतान की मांग शिक्षक नेताओं ने की है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता अनिल कुमार त्रिपाठी व शमसुद्दीन अहमद ने कहा कि दोनों पवित्र पर्व बहुत महत्वपूर्ण हैं। जिसको देखते हुए त्योहार से पूर्व वेतन भुगतान कर दिया जाए, नहीं तो शिक्षकों का पर्व फीका पड़ जाएगा। संतोष त्रिपाठी, गोपाल तिवारी, विनोद उपाध्याय, तौहीद अन्सारी, निलेश पुरोहित, मनोज कुमार, राज कुमार सिंह आदि शिक्षकों ने विभागीय अधिकारियों व जिलाधिकारी से सभी शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के हितों के मद्देनजर त्योहार पूर्व वेतन भुगतान की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें