मछली मारने गये युवक का 14 घंटे बाद मिला शव
सिद्धार्थनगर : थाना क्षेत्र के ग्राम बसहिया निवासी ओमप्रकाश पुत्र रामअचल(28) का शव खैरा गांव के स
सिद्धार्थनगर : थाना क्षेत्र के ग्राम बसहिया निवासी ओमप्रकाश पुत्र रामअचल(28) का शव खैरा गांव के सीवान में मिला। वह सोमवार सुबह मछली मारने गया था। इस दौरान सीवान में बाढ़ के पानी में डूब गया। करीब 14 घंटे बाद उसकी लाश पुलिया के किनारे देखी गई। सुबह चार बजे खैरा गांव के दक्षिण-पश्चिम सिवान में मछली मारने गया था। इस दौरान सीवान में बाढ़ के पानी में ओमप्रकाश डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर परिजनों समेत तहसील प्रशासन व पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचकर गोताखोरों व ग्रामीणों से लाश की खोजबीन करवाने में जुट गए। करीब 14 घंटे बाद शाम छह बजे युवक ओमप्रकाश की लाश मिली। ग्रामीणों के मुताबिक युवक के शव की हालत देख हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे है। इस संबंध में एसडीएम सत्यप्रकाश ¨सह ने बताया कि बसहिया गांव के ओमप्रकाश की खैरा गांव के सीवान में डूबने की सूचना मिली थी। बानगंगा से चार गोताखोरों को घटना स्थल पर ले जाकर शव की तलाश कराया गया।