दूसरे बालक का भी शव मिला, कोहराम
नगर पंचायत क्षेत्र के राप्ती नदी तट पर डूबे दूसरे बालक का शव सोमवार को दिन में करीब 11 मिला। उसकी पहचान रज्जन (13) पुत्र शेर अली के रूप में की गई। दोनों बालक रिश्ते में ममेरे भाई हैं। घटना में दो बालकों के डूबने की पुष्टि की गई।
सिद्धार्थनगर : नगर पंचायत क्षेत्र के राप्ती नदी तट पर डूबे दूसरे बालक का शव सोमवार को दिन में करीब 11 मिला। उसकी पहचान रज्जन (13) पुत्र शेर अली के रूप में की गई। दोनों बालक रिश्ते में ममेरे भाई हैं। घटना में दो बालकों के डूबने की पुष्टि की गई।
राप्ती तट पर रविवार की शाम करीब छह बजे के करीब पांच बालक टहलने के लिए गए थे। दो बालक नदी में नहाने के लिए उतर गए। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चले गए। जब कुछ देर तक वह ऊपर नहीं आए तो तट पर खड़े तीनों घबरा गए। वहां से भाग कर लोगों को सूचना दिया था। इसके बाद डूबे बालकों की खोज शुरू हुई। देर शाम तक शमीम (16) पुत्र नूर मुहम्मद का शव मिल गया। लेकिन दूसरे की न तो पहचान हो पा रही थी और नहीं शव मिला। रात में सभी बालकों को जुटाया गया तो रज्जन गायब था। इसके बाद पुलिस की मदद से खोज शुरू की गई। मछुआरों ने देर रात तक खोज किया, फिर सुबह तलाश शुरू किया। शव जैसे ही घर पर पहुंचा, हर तरफ मातम फैल गया। आस पड़ोस की महिला व पुरुषों का भारी हुजूम घर पर लग गया। घटना से पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह ने शोकाकुल परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट की। यथासंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। एसओ डुमरियागंज केडी सिंह ने बताया कि दो बालकों के डूबने की पुष्टि हुई है। दोनों बालकों का शव मिल गया है। पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।