बालिका से दुष्कर्म के प्रयास में वृद्ध गिरफ्तार
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अबोध बालिका (8) से दुष्कर्म के प्रयास की घटना संज्ञान में आई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित का नाम हसन रजा (65) है। घटना गुरुवार दिन में करीब दस बजे की है। पुलिस अधिकारियों ने गांव में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दिया
सिद्धार्थनगर : कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अबोध बालिका (8) से दुष्कर्म के प्रयास की घटना संज्ञान में आई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित का नाम हसन रजा (65) है। घटना गुरुवार दिन में करीब दस बजे की है। पुलिस अधिकारियों ने गांव में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दिया है।
परिजनों की तहरीर के अनुसार बालिका दस बजे के करीब गांव में खेलने के लिए गई थी। बालिका को आरोपित बहला-फुसला कर नदी के पास झाड़ियों में लेकर जाने लगा। इसी दौरान बालिका के पिता भी उधर आ गए। जैसे ही माजरा समझ में आया, आरोपित को पकड़ लिया। ग्राम प्रधान व 100 पर सूचना दिया। मौके पर पहुंची पीआरवी ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। इस दौरान सीओ बांसी नईम खान मंसूरी ने कहा कि आरोपित गिरफ्तार कर लिया गया है।