सभी धर्मों से ऊंचा है मानव धर्म : शास्त्री
सत्य यह है, कि सभी धर्मों से ऊंचा मानव धर्म होता है। सभी लोगों को इस सच्चाई का समझना चाहिए। उक्त बातें कथा वाचक पंडित विनोद कृष्ण शास्त्री ने कही।
सिद्धार्थनगर : सत्य यह है, कि सभी धर्मों से ऊंचा मानव धर्म होता है। सभी लोगों को इस सच्चाई का समझना चाहिए।
उक्त बातें कथा वाचक पंडित विनोद कृष्ण शास्त्री ने कही। बढ़नी चाफा बाजार में चल रही सात दिवसीय श्रीमद भावगत कथा की दूसरी रात प्रवचन में उन्होंने कहा, कि हम सभी को ऊंच-नीच, जात-पात बंधन से मुक्त होकर दूसरी लोगों की भलाई व सहायता करनी चाहिए। ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों में लोगों को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए, जिससे उन्हें अच्छी चीजों का ज्ञान व धर्म के बारे में सीखने का अवसर प्रदान हो सके। महान व्यक्ति वही है, जो धर्म के रास्ते पर चलने हुए दूसरे लोगों की भलाई के लिए भी आगे रहे। यजमान राजाराम गुप्ता, मुन्ना लाल, मनिराम गुप्ता, साधू गुप्ता, टूना लाल, उमेश समेत बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे।