भतीजे ने की चाकू से चाचा पर हमला, गंभीर
उसका बाजार थाना के परती बाजार में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे हमउम्र भतीजा ने सगे चाचा पर मुर्गा काटने वाले चाकू से कई वार किए। मरणासन्न जानने के बाद वह छोड़ा।
सिद्धार्थनगर : उसका बाजार थाना के परती बाजार में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे हमउम्र भतीजा ने सगे चाचा पर मुर्गा काटने वाले चाकू से कई वार किए। मरणासन्न जानने के बाद वह छोड़ा। जब तक लोग उसे पकड़ते, वह चाकू लहराते हुए फरार हो गया। घायल को लोगों ने सीएचसी उसका बाजार पहुंचाया। स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है।
परती बाजार में चाचा वारिस अली (18) की मुर्गा काटने की दुकान है। बगल में ही आरोपित हम उम्र बड़े पिता के पुत्र की भी दुकान है। दोनों दुकान पर खड़े बात कर रहे थे। चाचा ने एक लड़की को लेकर मजाक करना शुरू कर दिया। इसको लेकर आरोपित ने नाराजगी जताई। कुछ देर में विवाद शुरू हो गया। देखते-देखते भतीजा ने अंधाधुंध वार करना शुरू कर दिया। पेट पर कई वार किए, जिससे आंत बाहर निकल आई। चेहरे पर भी चाकू मारा है, जिससे आंख में गंभीर चोट आई है। इस संबंध में सीओ सदर सुनील कुमार ¨सह ने कहा कि परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है। आरोपित की तलाश की जा रही है।