राइस मिल के पट्टे में फंसने से महिला गंभीर
उसका बाजार थाना क्षेत्र के बड़गो गांव में गुरुवार को राइस मिल के पट्टे में फंसने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला का नाम शांति पत्नी चंदू है। वह राइस मिल पर धान कूटवाने के लिए आई थी। लोगों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
सिद्धार्थनगर : उसका बाजार थाना क्षेत्र के बड़गो गांव में गुरुवार को राइस मिल के पट्टे में फंसने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला का नाम शांति पत्नी चंदू है। वह राइस मिल पर धान कूटवाने के लिए आई थी। लोगों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
तमंचा के साथ एक गिरफ्तार
मोहाना थाना पुलिस ने गुरुवार को जमुआर नाला के पास से तमंचा व कारतूस के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित का नाम बर्डपुर नंबर दो के टोला बनकसिया निवासी अतीकुर्रहमान उर्फ बगेदू है। कार्रवाई करने वाली टीम में एसआइ हरेंद्र पाठक, अशोक कुमार दुबे, शेषनाथ यादव, राकेश यादव, सुदामा यादव आदि मौजूद रहे।