नारी सुरक्षा एवं सम्मान का लिया संकल्प
शोहरतगढ़ क्षेत्र के तीनों थाने शोहरतगढ़ ढेबरुआ व चिल्हिया में मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन के तहत महिला हेल्पडेस्क का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर नारी सुरक्षा व सम्मान का संकल्प लिया गया।
सिद्धार्थनगर : शोहरतगढ़ क्षेत्र के तीनों थाने शोहरतगढ़, ढेबरुआ व चिल्हिया में मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के तहत महिला हेल्पडेस्क का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर नारी सुरक्षा व सम्मान का संकल्प लिया गया।
शोहरतगढ़ थाने में महिला हेल्पडेस्क का शुभारंभ करते हुए उपजिलाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि सरकार और पुलिस बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए दृढ़ संकल्पित है। चिल्हिया थाने पर महिला हेल्पडेस्क का शुभारंभ करते हुए शोहरतगढ़ ब्लाक प्रमुख नीलिमा सिंह ने कहा कि समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम है। ढेबरुआ में महिला हेल्पडेस्क का शुभारंभ पूर्व जिला अध्यक्ष साधना चौधरी ने किया। एसओ तहसीलदार सिंह ने छात्राओं से कहा कि कोई समस्या होने पर संकोच न करें, तुरंत पुलिस को सूचना दें। तहसीलदार राजेश अग्रवाल, एसओ राम आशीष यादव, सभा शंकर यादव, चौकी इंचार्ज महेश सिंह आदि मौजूद रहे।