सीएम को अपशब्द कहने पर विद्युत कर्मी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपशब्द बोलने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने शनिवार को आरोपित विद्युत कर्मी को गिरफ्तार किया। हियुवा पदाधिकारी के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। अपशब्द बोलने का आडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपित का नाम कमलेश्वर उपाध्याय है।
सिद्धार्थनगर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपशब्द बोलने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने शनिवार को आरोपित विद्युत कर्मी को गिरफ्तार किया। हियुवा पदाधिकारी के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। अपशब्द बोलने का आडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपित का नाम कमलेश्वर उपाध्याय है।
गुरुवार की रात ग्राम तिलौली निवासी हियुवा कार्यकर्ता अजय सोनी ने क्षेत्र का सप्लाई शेड्यूल जानने के लिए उपकेंद्र बांसी के कंट्रोल रूम में फोन किया था। आपरेटर ने जवाब दिया था कि बिजली काटने व जोड़ने का काम कंट्रोल करता है। कार्यकर्ता व विद्युत कर्मी के बीच वार्ता तेज होने लगी। मुख्यमंत्री के 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का भी हवाला आया। इस वाक्य पर आपरेटर ने सीएम को इंगित करते हुए अपशब्द का प्रयोग किया। आडियो वायरल होने के बाद हियुवा जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा, अजय सोनी, विनोद प्रजापति, संतोष वर्मा, बृजलाल, मंटू जायसवाल, अलंकार दुबे, पप्पू मौर्या, दीपक वर्मा, अमर मौर्या, मुन्ना चौधरी, रामकुंभ, रामकुमार प्रजापति, ओमप्रकाश आदि ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। प्रभारी एसओ बांसी अजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।