Move to Jagran APP

धार्मिक झंडा उखाड़ने को लेकर विवाद

थाना ढेबरूआ के नगर पंचायत बढ़नी के वार्ड नंबर दो मिल कालोनी में रविवार की देर रात धार्मिक झंडा उखाड़ने को लेकर विवाद उपजा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया। खंभे पर झंडा को लगवाया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 11:01 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 11:01 PM (IST)
धार्मिक झंडा उखाड़ने 
को लेकर विवाद
धार्मिक झंडा उखाड़ने को लेकर विवाद

सिद्धार्थनगर : थाना ढेबरूआ के नगर पंचायत बढ़नी के वार्ड नंबर दो मिल कालोनी में रविवार की देर रात धार्मिक झंडा उखाड़ने को लेकर विवाद उपजा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया। खंभे पर झंडा को लगवाया। करीब दो घंटे तक माहौल गर्म रहा।

loksabha election banner

मिल कालोनी की रोड पर धार्मिक झंडा लगे है। रात को करीब दस बजे किसी ने झंडा को नीचे गिरा दिया। इसी बीच हल्ला मच गया कि झंडा को फाड़ कर नाली में फेंक दिया गया है। देखते-देखते वहां लोग जुटने लगे। किसी ने 100 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी 1501 ने चौकी इंचार्ज बढ़नी को बुलवाया। नीचे गिरे झंडा को वापस टंगवा दिया। इस संबंध में सीओ शोहरतगढ़ सुनील कुमार ¨सह ने कहा कि पुलिस जांच में जुटी है। किसी ने शरारत कर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश किया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे नाकाम कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.