कांग्रेसियों ने मनाई नेहरूजी की पुण्यतिथि
कांग्रेसियों ने बुधवार को प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 56 वां पुण्यतिथि मनाई। वक्ताओं ने नेहरू को प्रथम प्रधानमंत्री ही नहीं बल्कि एक अच्छे प्रशासक बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की। कांग्रेसियों ने घरों में उपवास रखकर सरकार के प्रति विरोध जताया और प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग की।
सिद्धार्थनगर : कांग्रेसियों ने बुधवार को प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 56 वां पुण्यतिथि मनाई। वक्ताओं ने नेहरू को प्रथम प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि एक अच्छे प्रशासक बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की। कांग्रेसियों ने घरों में उपवास रखकर सरकार के प्रति विरोध जताया और प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग की।
जिला पार्टी कार्यालय पर पूर्व प्रत्याशी लोकसभा डॉ. चंद्रेश उपाध्याय की अगुवाई में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित की। संचालन अनिल सिंह ने किया। रंजना मिश्रा, गुल मोहम्मद ने भी अपने विचार रखे। पूर्व विधायक ईश्वर चंद्र शुक्ल अपने आवास पर उपवास रखकर प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की यथाशीघ्र मांग की। कहा सरकार अपनी जिम्मेदारी से भटक गई है। डुमरियागंज संवाददाता के अनुसार कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि मनाई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए पूरे दिन उपवास रखा। वासा दरगाह आवास पर जिलाध्यक्ष काजी सुहेल, बैदौला चौराहा स्थित कार्यालय पर सेवादल अध्यक्ष डा. मो. वासिफ, पूर्व प्रत्यासी व कांग्रेस नेता सच्चिदानंद पाण्डेय, कांती पाण्डेय, डा. बख्तियार मसूद ने भी अपने आवास पर उपवास पर बैठे रहे।