Move to Jagran APP

राजनीति में प्रियंका के आने से झूमे कांग्रेसी

प्रियंका गांधी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का महासचिव एवं पूर्व उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेसियों में काफी उत्साह दिखा। बुधवार को नगर के रोडवेज तिराहे पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ईश्वर चंद्र शुक्ला एवं जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाई एवं आतिशबाजी की

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Jan 2019 11:23 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jan 2019 11:23 PM (IST)
राजनीति में प्रियंका के आने से झूमे कांग्रेसी
राजनीति में प्रियंका के आने से झूमे कांग्रेसी

सिद्धार्थनगर : प्रियंका गांधी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का महासचिव एवं पूर्व उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेसियों में काफी उत्साह दिखा। बुधवार को नगर के रोडवेज तिराहे पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ईश्वर चंद्र शुक्ला एवं जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाई एवं आतिशबाजी की।

loksabha election banner

लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और और प्रियंका गांधी ¨जदाबाद के गगनभेदी नारे भी लगाए। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए शुक्ल ने कहा कि प्रियंका के नेतृत्व में मिशन 2019 कब कांग्रेस ही फतह करेगी यह तय हो गया है। उनके राजनीति में पदार्पण से भाजपा व अन्य दलों में निराशा के भाव दिखाई पड़ने लगे हैं। एआईसीसी सदस्य बख्तियार उस्मानी कांग्रेस के प्रदेश सचिव काजी सुहेल अहमद ,सेवा दल जिला अध्यक्ष डॉक्टर मोहम्मद वासिफ, डॉ अखिलेश मिश्रा, आसिफ इकबाल, राघवेंद्र शुक्ला, डॉ बीएन त्रिपाठी, मौलाना हमीदुल्लाह चौधरी, अनवारुल हक, अशोक श्रीवास्तव ,लक्ष्मी रमण त्रिपाठी ,कन्हैया मिश्रा, आसिफ रिजवी ,ओसामा एहसान, कन्हैया पांडे ,अर्जुन कन्नौजिया, साहब अली राईनी, अफजाल मलिक, मुकेश चौबे, बब्बू ,अभिनव पांडे, हदीस उल्ला चौधरी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.