सबका साथ-सबका विकास का वादा खोखला
कांग्रेसियों ने गुरुवार को पूर्व विधान सभा प्रत्याशी सच्चिदानंद पाण्डेय के अगुआई में भाजपा सरकार आर्थिक लूट व गलत नीतियों के खिलाफ लोगों के बीच पहुंच पर्चा बांटा। पदाधिकारियों ने 15 नवम्बर को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन की बात भी कही।
सिद्धार्थनगर : कांग्रेसियों ने गुरुवार को पूर्व विधान सभा प्रत्याशी सच्चिदानंद पाण्डेय के अगुआई में भाजपा सरकार आर्थिक लूट व गलत नीतियों के खिलाफ लोगों के बीच पहुंच पर्चा बांटा। पदाधिकारियों ने 15 नवम्बर को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन की बात भी कही।
पाण्डेय ने कहा कि भाजपा का वादा सबका साथ और सबका विकास था लेकिन विकास की जगह विनाश का कार्य किया जा रहा है। अर्थव्यवस्था चरमरा गई है और बेरोजगारी चरम पर है। कृषि व उद्योग धंधे चौपट हो रहे हैं। कहा कि देश के बैंकों को लूटकर भागने वालों को सजा दिलाने की जगह भाजपा उनके बचाव में लगी है। प्रदेश में निवेश लगातार कम हो रहा है और राजस्व घाटा बढ़ता जा रहा है। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार व व्यापारियों पर ध्यान देने की जगह राजनीतिक प्रचार प्रसार पर धन फूंक रही है। खेती करने वाले किसानों को लागत मूल्य तक नही मिल रहा है। पांच से पन्द्रह नवम्बर के बीच कांग्रेस विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाएगी। मो. हमजा, काजी इजहार, फैजान अहमद, रामनेवास पाण्डेय, पुरूषोत्तम पाण्डेय, मो. अजीम, अब्दुल सलाम चौधरी, तुफेल अहमद आदि मौजूद थे।