कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की जरूरत
सिद्धार्थनगर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विस प्रत्याशी सच्चिदानंद पाण्डेय को प्रियंका-राहुल गांधी फोरम का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। फोरम के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप ¨सह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति पर उन्हें यह जिम्मेदारी इस विश्वास के साथ दी, कि वह संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु लोस चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।
सिद्धार्थनगर :
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विस प्रत्याशी सच्चिदानंद पाण्डेय को प्रियंका-राहुल गांधी फोरम का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। फोरम के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप ¨सह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति पर उन्हें यह जिम्मेदारी इस विश्वास के साथ दी, कि वह संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु लोस चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।
प्रदेश महासचिव बनने के बाद गुरुवार को सच्चिदानंद के प्रथम आगमन पर उनका डुमरियागंज में भव्य स्वागत किया गया। दोपहर 12 बजे दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने बेवा चौराहा से मोटर साइकिल जुलूस के साथ उन्हें पार्टी कार्यालय पर लाए, जहां फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। संबोधन में पाण्डेय ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात भी कही। केंद्र सरकार द्वारा सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण को उन्होंने इसे महज चुनावी जुमला करार दिया।
हेमंत त्रिपाठी, फैजान अहमद, अजीमुश्शान, अफसर अहमद, अब्दुर्रहमान, दुर्गेश त्रिपाठी, पुरुषोत्म पाण्डेय, शैलेष पाण्डेय, सत्तन यादव, प्रमोद श्रीवास्तव, बजरंग, राम निवास, सलमान, बब्लू, सद्दाम, कुतबुल्लाह, लाल मुहम्मद, मोहित पाण्डेय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।