Move to Jagran APP

अन्याय के खिलाफ सड़कों पर होगा संघर्ष: काजी सुहेल

कांग्रेस पार्टी ने डुमरियगंज तहसील क्षेत्र के वासा दरगाह निवासी जुझारू कर्मठ नेता काजी सुहेल को पार्टी का नया जिलाध्यक्ष बनाया है। वर्ष 2001 से 2007 तक कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष रहे। 2007 में ही युवा कांग्रेस के जिला महामंत्री बने।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 10:48 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 10:48 PM (IST)
अन्याय के खिलाफ सड़कों 
पर होगा संघर्ष: काजी सुहेल
अन्याय के खिलाफ सड़कों पर होगा संघर्ष: काजी सुहेल

सिद्धार्थनगर: कांग्रेस पार्टी ने डुमरियगंज तहसील क्षेत्र के वासा दरगाह निवासी जुझारू कर्मठ नेता काजी सुहेल को पार्टी का नया जिलाध्यक्ष बनाया है। वर्ष 2001 से 2007 तक कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष रहे। 2007 में ही युवा कांग्रेस के जिला महामंत्री बने। तीन बार प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रहे। 2014 से वह यूपी के कांग्रेस सचिव थे। पार्टी ने उनकी कर्तव्य निष्ठा का ईनाम जिलाध्यक्ष पद पर तैनाती के साथ दिया। वर्ष 1985 में उनके पिता काजी मोहम्मद शकील ने भी कांग्रेस से विधानसभा के चुनाव में भाग्य आजमाया था। नई जिम्मेदारी पर काजी सुहेल ने दूरभाष पर कहा कि उनका प्रयास पार्टी के जनाधार को बढ़ाना होगा। निराश कार्यकर्ता अब नई ऊर्जा के साथ अन्याय और अत्याचार के खिलाफ सड़क पर संघर्ष के लिए उतरेंगे। कांग्रेस पार्टी दोबारा जिले में वह मुकाम हासिल करेगी जो पहले हुआ करता था।

loksabha election banner

--

बधाईयों का तांता

जासं, बेवां-डुमरियागंज-सिद्धार्थनगर : श्री सुहेल के जिलाध्यक्ष बनने पर उन्हें पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, पूर्व सांसद हाजी मो. मुकीम, वरिष्ठ नेता नर्वदेश्वर शुक्ला, सच्चिदानंद पांडेय, डा. वसिफ, आसिफ रिजवी, मुन्ना मास्टर, अनवारुल हक, अमजद मुख्तार, शब्बू, खालिद, लतीफ, काजी फरहान, शिबली, अरशद, वीरेन्द्र, फैयाज अहमद, मदनी, फैसल आदि ने बधाई दी ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.