अधिकारियों ने दी जनपदवासियों को होली की शुभकामनाएं
जिले के आला अधिकारियों ने बुधवार की शाम जनपद वासियों को होली की शुभकामनाएं दी। त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की
सिद्धार्थनगर : जिले के आला अधिकारियों ने बुधवार की शाम जनपद वासियों को होली की शुभकामनाएं दी। त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की है।
..
अपने अधिकारों की रक्षा व दूसरे का करें सम्मान : डीएम
होली रंगों का त्योहार है। इसे शांतिपूर्वक मनाएं। अपने अधिकारों की रक्षा और दूसरे का सम्मान करें। इससे समाज में सौहार्द कायम रहेगा। नियम व कानून के दायरे में रह कर रंग खेले। किसी की भावना को ठेस न पहुंचाएं।
कुणाल सिल्कू
जिलाधिकारी
..
रहे ध्यान, किसी की भावना को नहीं पहुंचे ठेस : एसपी
होली पर्व को सौहार्दपूर्वक मनाएं। इस बात का ध्यान रखे कि किसी की भावना को ठेस नहीं पहुंचे। दूसरों के हितों का सम्मान करें। दोपहर के बाद गीले रंग का प्रयोग नहीं करें। हुडदंग करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।
डा. धर्मवीर सिंह
पुलिस अधीक्षक
..
होली है प्रेम व सौहार्द का पर्व : सीडीओ
होली प्रेम व सौहार्द का पर्व है, इसे शालीनता से मनाया जाए। ऐसे रंग खेलें कि किसी की भावना को ठेस नहीं लगे। केमिकल वाले रंग से परहेज करें, इससे त्वचा को नुकसान पहुंचने की संभावना रहती है।
हर्षिता माथुर
सीडीओ