साहब : बाहर से आ गए हैं 20 लोग, कराइए जांच
साहब गांव में बाहर नौकरी कर रहे 20 लोग आज लौट आए हैं। इसकी जांच करा दीजिये। वरना यह पूरा गांव तबाह हो जाएगा। ऐसे फोन हर दिन कलेक्ट्रेट सभागार में बने कंट्रोल रूम में फोन आ रहे हैं। बाहर रोजगार के सिलसिले में गए लोगों के वापसी से कोरोना फैलने के डर परेशान हैं। अब तक 10387 लोग वापस अपने घर लौट आए
सिद्धार्थनगर: साहब गांव में बाहर नौकरी कर रहे 20 लोग आज लौट आए हैं। इसकी जांच करा दीजिये। वरना यह पूरा गांव तबाह हो जाएगा। ऐसे फोन हर दिन कलेक्ट्रेट सभागार में बने कंट्रोल रूम में फोन आ रहे हैं। बाहर रोजगार के सिलसिले में गए लोगों के वापसी से कोरोना फैलने के डर परेशान हैं। अब तक 10387 लोग वापस अपने घर लौट आए हैं।
रविवार को कंट्रोल रुम में करीब दो दर्जन से अधिक कर्मचारी फोन पर व्यस्त दिखे। कुछ बाहर से जिले में आए लोगों के मोबाइल पर काल कर उनकी सेहत का हाल जान रहे थे। वहीं कुछ आ रही फोन को रिसीव करने में जुटे थे। कंट्रोल रूम प्रभारी पीडी संत कुमार व्यवस्था संभालने में जुटे थे। इसी बीच महादेवा निवासी एक व्यक्ति ने फोन किया। कहा कि साहब गांव में बाहर रह रहे 12 लोग आ चुके हैं। अभी तक इनकी जांच नहीं हुई है। पता नहीं कौन कोरोना से संक्रमित है। सभी की जांच करा दीजिये। कुछ ही देर में दूसरी काल कुसमी गांव से आती है। फोन करने वाले सज्जन ने बताया कि बाहर काम कर रहे 18 लोग वापस आ गए हैं। डॉक्टर भेजकर सभी की जांच कराइए, वरना हम सब की सेहत खतरे में पड़ जाएगी। दोनों कालर को जल्द जांच का आश्वासन मिलता है। कुछ देर पश्चात तीसरी काल बैदौली गांव से आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि 20 लोग बाहर से नौकरी कर वापस घर लौट आए हैं। सभी की जांच कराइए।
.....
पीडी संत कुमार ने बताया कि शनिवार को 158 काल आई थी। अधिकतर लोग बाहर से आए लोगों एवं इलाज के बारे में जानकारी ले रहे हैं। सभी के समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।