Move to Jagran APP

साले-बहनोई में संघर्ष छह पर मुकदमा, दो गिरफ्तार

पथरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पाला में शुक्रवार को हुए साले-बहनोई के बीच संघर्ष में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने कुल्हाड़ी से प्रहार करने के आरोप में बहनोई व उसके भाई को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Sep 2020 09:55 PM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2020 06:11 AM (IST)
साले-बहनोई में संघर्ष छह पर मुकदमा, दो गिरफ्तार
साले-बहनोई में संघर्ष छह पर मुकदमा, दो गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर : पथरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पाला में शुक्रवार को हुए साले-बहनोई के बीच संघर्ष में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने कुल्हाड़ी से प्रहार करने के आरोप में बहनोई व उसके भाई को गिरफ्तार किया है।

loksabha election banner

थाना क्षेत्र के ग्राम गिधौरा निवासी कृपाशंकर तिवारी की बहन का विवाह ग्राम पाला निवासी सूर्यप्रकाश के साथ हुआ है। बहन-बहनोई के बीच आए दिन विवाद होता रहता है। गुरुवार को मां का निधन हो गया था, अंतिम संस्कार में शामिल होने बहन मायका में आई थी। वापस जब ससुराल पहुंची तो बहनोई के साथ झड़प होने लगी। इसी सूचना मिलने पर कृपाशंकर अपने अन्य भाइयों के साथ पाला गांव गया। वहां दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान बहनोई के भाई इंद्रप्रकाश ने जटाशंकर के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। लोगों ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। एसओ पथरा बाजार महेंद्र चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है। कार्रवाई की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.