राष्ट्रहित में है नागरिकता संशोधन कानून : अग्रहरि
नागरिकता संशोधन कानून राष्ट्रहित में है। इस विधेयक से पाकिस्तान अफगानिस्तान व बंगलादेश में धार्मिक उत्पीड़न सह रहे हिदू ईसाई सिख पारसी जैन बौद्ध धर्म के लोगों को भारत में नागरिकता प्रदान करना है।
सिद्धार्थनगर :नागरिकता संशोधन कानून राष्ट्रहित में है। इस विधेयक से पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बंगलादेश में धार्मिक उत्पीड़न सह रहे हिदू, ईसाई, सिख, पारसी, जैन, बौद्ध धर्म के लोगों को भारत में नागरिकता प्रदान करना है। इस अधिनियम का विरोध पूरी तरह से गलत है।
उक्त बातें भारतीय जनता युवा मोर्चा खुनियांव के मंडल उपाध्यक्ष मनोज अग्रहरि ने कही। सोमवार को मिठौवा चौराहे आयोजित हस्ताक्षर अभियान में उपाध्यक्ष ने कहा कि हम सभी को मिलकर इस विधेयक का समर्थन करना है, गांव-गांव जाकर लोगों को इसके बारे में बताया है, कि यह कानून देश हित में है, किसी तरह की भ्रांति में लोग न आएं। दिनेश यादव व राम सूरत ने कहा कि सभी कार्यकर्ता इस अभियान में पूरी ताकत से जुट जाएं।