17 वर्षीय बालक की नदी में डूबने से मौत
सिद्धार्थनगर : राप्ती नदी में नहाने गए 17 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई। घटना शनिवार सायं 4
सिद्धार्थनगर : राप्ती नदी में नहाने गए 17 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई। घटना शनिवार सायं 4 बजे की है। लोगों के अथक प्रयास के बाद नदी से शव को निकाल लिया गया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
कोतवाली व नगर पालिका क्षेत्र के इंदिरा नगर वार्ड निवासी रफीक उर्फ मुन्नू का पुत्र समीर शनिवार को नदी में नहाने केलिए परिजनों के छिप कर घर से निकला। वह राप्ती पुल के नीचे पश्चिमी तट नहाने के लिए नदी में उतर गया। इतने में वह बढ़ते हुए गहराई में पहुंच गया और डूबने लगा। नदी में पहले से नहा रहे कुछ लड़कों ने उसे डूबता देख चिल्लाना शुरू कर दिया। इतने में बांध से गुजर रहे लोग नदी की ओर दौड़ पड़े और डूब चुके बालक को किसी तरह बाहर निकाले। सूचना पर उसके परिजन भी नदी तट पर पहुंच गए और उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। समीर की मां रो -रो कर बेसुध हो जा रही है। वहीं उसके पिता मानों सुध बुध खो बैठे हैं। वार्ड निवासी उसके अंतिक संस्कार की तैयारी जुटे हुए थे।