जिला मुख्यालय के लिए बसों का टोटा
सिद्धार्थनगर डिपो में बसों का टोटा है। नगर से जिला मुख्यालय तक प्रतिदिन सवारियां ढ़ोने वाली परिवहन निगम की बसों में बस्ती डिपो अव्वल है। बांसी से नौगढ़ के बीच हर आधे घंटे पर एक बस सेवा चलाये जाने की मांग परिवहन विभाग से यात्रियों ने की
सिद्धार्थनगर : सिद्धार्थनगर डिपो में बसों का टोटा है। नगर से जिला मुख्यालय तक प्रतिदिन सवारियां ढ़ोने वाली परिवहन निगम की बसों में बस्ती डिपो अव्वल है। बांसी से नौगढ़ के बीच हर आधे घंटे पर एक बस सेवा चलाये जाने की मांग परिवहन विभाग से यात्रियों ने की ।
नगर स्थित बस स्टेशन से जिला मुख्यालय तक प्रतिदिन चलने वाली बस सेवा पर गौर करें तो सुबह 7 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक बस्ती की की कुल 13 बसें चलती हैं। इसके सापेक्ष जिला मुख्यालय से आने वाली सिद्धार्थनगर डिपो की बस मात्र चार है। वह भी यह बसें दिन में केवल सुबह से शाम तक में एक चक्कर लगाती हैं। सुबह चार बजे लखनऊ से आने वाली सिद्धार्थनगर की चार बसों के बाद इस डिपो की बस 6, 7, 8 व 9.30 बजे यहां से जिला मुख्यालय जाती है। इसके बाद से यहां की सवारियों को ढ़ोने का काम सिर्फ बस्ती की बसें करती हैं।
इस अवधी में बस बढ़ाए जाने के लिए हमने पत्राचार किया है। एक दो बसें सिद्धार्थनगर व बांसी के बीच सिर्फ चलाए जाने की विभाग से मांग की है।
राम लगन
स्टेशन इंचार्ज, बांसी