केक काट कार्यकर्ताओं ने मनाया बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन
बसपा जिला इकाई ने बुधवार को विकास भवन के सामने स्थित एक लाज में केक काट कर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 68वां जन्मदिन मनाया। लंबी आयु की कामना की। बसपा सुप्रीमों के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया। संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई।
सिद्धार्थनगर : बसपा जिला इकाई ने बुधवार को विकास भवन के सामने स्थित एक लाज में केक काट कर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 68वां जन्मदिन मनाया। लंबी आयु की कामना की। बसपा सुप्रीमों के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया। संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई।
कोआर्डिनेटर गोरखपुर व बस्ती मंडल सुरेश गौतम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने लोगों को भ्रमित करते सत्ता तो हासिल कर ली। लेकिन जनता के सामने इनके मिथ्या वादों को पोल खुल गई है। किसान परेशान व हलकान है। बेसहारा पशु फसलों को नष्ट कर रहे हैं। किसानों के रीढ़ की हड्डी टूटने लगी है। वहीं सभी विभागों के अफसर बेलगाम हो चुके हैं। जनता की दर्दभरी आवाज इन्हें नहीं सुनाई दे रही है। बसपा सरकार में यहीं अधिकारी जनता की बातों को सुनते थे। समस्याओं के निस्तारण के लिए किसी को दौड़ना नहीं पड़ता था। अपराधियों ने प्रदेश को छोड़ दूसरे प्रांतों का रूख थाम लिया था। बसपा के कार्यकाल में सुशासन था। आज लोग उसी सरकार को याद कर रहे हैं। मायावती के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने बसपा को मजबूत करने का संकल्प लिया है। जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र गौतम, हाजी अरशद खुर्शीद, सैय्यदा खातून, जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार विद्यार्थी, अकील अहमद, रामसूरत चौधरी, कल्पनाथ बाबू, पट्टू राम आजाद, शेखर आजाद, चंद्रिका गौतम, डा. ओमप्रकाश, अमजद अली, चुन्नी लाल गौतम, वीर चंद्र पासवान, पवन शर्मा, विजय पासवान, अशोक, रमेश यादव, रामदेव पासवान, विश्राम चौधरी, रामप्रीत एडवोकेट, मिठाई लाल आदि मौजूद रहे।