सीएए सिर्फ नागरिकता देने का कानून : विधायक
नागरिकता संशोधन कानून नागरिकता छीनने के लिए नहीं बल्कि नागरिकता देने के लिए बनाया गया है। विपक्ष समाज में भ्रम फैलाकर स्वार्थ की राजनीति कर रहा है। इस राजनीति से जनता जनार्दन को बचकर रहना होगा। उक्त विचार डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने व्यक्त किया। वह शुक्रवार वह नगर पंचायत सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे।
सिद्धार्थनगर : नागरिकता संशोधन कानून नागरिकता छीनने के लिए नहीं, बल्कि नागरिकता देने के लिए बनाया गया है। विपक्ष समाज में भ्रम फैलाकर स्वार्थ की राजनीति कर रहा है। इस राजनीति से जनता जनार्दन को बचकर रहना होगा। उक्त विचार डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने व्यक्त किया। वह शुक्रवार वह नगर पंचायत सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे।
19 जनवरी को गोरखपुर के महाराणा प्रताप इंटर कालेज में सीएए के समर्थन में आयोजित होने वाली रैली की सफलता को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। डुमरियागंज के पांच मंडल अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे। विधायक ने कहा पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान में प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने के लिए सीएए भाजपा के वचन का क्रियान्वयन है। विपक्ष वोट बैंक की राजनीति करने के लिए भ्रम फैला रहा है। मुसलमानों में यह दुष्प्रचार किया जा रहा है कि यह मुसलमानों से देश की नागरिकता छीन लेने का कानून है। इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। रविवार को गोरखपुर में आयोजित रैली विपक्षियों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेगी। लवकुश ओझा, राजू पाल, अजय पांडेय, संजय सिंह, सोनू सिंह, रमेश पांडेय, राजकुमार चौधरी, उदयभान श्रीवास्तव, रमेश धर द्विवेदी, राजेंद्र धुरिया, रमेश सोनी,गोकरन पांडेय, अमरेंद्र त्रिपाठी, गौरव मिश्रा, राजीव अग्रहरि आदि मौजूद रहे।