बूथ गठन के कार्य को करें पूरा
भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ स्तर संगठन के गठन की प्रक्रिया का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। संगठन के गठन को लेकर सोमवार को मंडलीय पदाधिकारियों की बैठक में सभी बूथ के गठन के लिए 24 सितम्बर तक की तिथि निर्धारित की गई। खुनियांव मंडल के सह चुनाव अधिकारी पवन मिश्र ने कहा कि जो बूथ बचे हैं उसका गठन 24 सितंबर की सायं तक पूर्ण कर लिया जाए।
सिद्धार्थनगर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ स्तर संगठन के गठन की प्रक्रिया का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। संगठन के गठन को लेकर सोमवार को मंडलीय पदाधिकारियों की बैठक में सभी बूथ के गठन के लिए 24 सितम्बर तक की तिथि निर्धारित की गई। खुनियांव मंडल के सह चुनाव अधिकारी पवन मिश्र ने कहा कि जो बूथ बचे हैं, उसका गठन 24 सितंबर की सायं तक पूर्ण कर लिया जाए। इसमें किसी तरह की शिथिलता न बरती जाए। सोमवार को ब्लाक मुख्यालय पर सभी सेक्टर चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए बूथों पर अब तक किए गए कार्यों समीक्षा करने के उपरांत मिश्रा ने कहा कि अभी तक की प्रगति ठीक रही। परंतु सभी लोग इसी तरह पूरी निष्ठा से जुटे रहें और जिन बूथों का गठन शेष रह गया है। उसको पूरा करते हुए निर्धारित समय तक सारे कागजात जमा करा दिए जाएं। संगठन मजबूती के लिए यह प्रक्रिया महत्वपूर्ण है। मंडल अध्यक्ष सूरज यादव ने बूथों की स्थिति के बारे में बताते हुए विश्वास दिलाया कि जो समय दिया है, उस तिथि के अन्दर ही सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। बूथ गठन में सक्रिय सदस्यों को स्थान दिया गया है। पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकुंद पाण्डेय, मंडल महामंत्री प्रकाश चौधरी, सेक्टर चुनाव अधिकारी ऊंचडीह प्रिस मिश्रा, सुनील पांडेय, लवकुश तिवारी, त्रिपुरारी त्रिपाठी, अमरमणि, पृथ्वी चौधरी, प्रदीप यादव, शशि कुमार निषाद आदि लोग उपस्थित रहे।