मोदी को दोबारा पीएम बनाने की जरूरत
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रामचंद्र कनौजिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया गया कार्य अनुसूचित समाज के लिए बहुत ही सराहनीय है। मोदी ने जो भी योजनाएं शुरू की है उसका सर्वाधिक फायदा गरीबों किसानों और अनुसूचित समाज के लोगों को हुआ
सिद्धार्थनगर : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रामचंद्र कनौजिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया गया कार्य अनुसूचित समाज के लिए बहुत ही सराहनीय है। मोदी ने जो भी योजनाएं शुरू की है उसका सर्वाधिक फायदा गरीबों किसानों और अनुसूचित समाज के लोगों को हुआ है। इस नाते हम सबकी जिम्मेदारी है देश के पीएम के पद पर दोबारा मोदी को बैठाने में जी जान से जुटे। वह अनुसूचित जाति मोर्चा के विजय सम्मलेन कार्यक्रम में साड़ी तिराहे पर मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि पाल की जीत से सिद्धार्थनगर से का विकास होगा। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि वह सदैव विकास के लिए तत्पर हैं। जिला अध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, विरेंद्र राव , कन्हैया पासवान, चंद्रभान पहलवान, नंदू कन्नौजिया, संतराम आजाद, राजेश गौतम, दयाशंकर, अंगद कनौजिया, रामदास कनौजिया आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अनुसूचित जाति मोर्चा के सिद्धार्थ गौतम व संचालन प्रदेश कार्यसमिति अनुसूचित जाति मोर्चा संतराम आजाद ने किया।