Move to Jagran APP

मोदी राज में वर्ष 2022 तक देश से मिट जाएगी गरीबी

राज्यमंत्री अनिल राजभर ने कहा कि मोदी सरकार बनाइए वर्ष 2022 तक देश से गरीबी मिट जाएगी। इस सरकार ने गरीबों के लिए बहुत कुछ किया है। दूसरी सरकारों में लोग जनता को लूटते रहे लेकिन अब भ्रष्टाचार कम हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछड़ों के हित को ध्यान में रखा। कई योजनाएं संचालित की

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 11:19 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 06:07 AM (IST)
मोदी राज में वर्ष 2022 तक देश से मिट जाएगी गरीबी
मोदी राज में वर्ष 2022 तक देश से मिट जाएगी गरीबी

सिद्धार्थनगर : राज्यमंत्री अनिल राजभर ने कहा कि मोदी सरकार बनाइए, वर्ष 2022 तक देश से गरीबी मिट जाएगी। इस सरकार ने गरीबों के लिए बहुत कुछ किया है। दूसरी सरकारों में लोग जनता को लूटते रहे, लेकिन अब भ्रष्टाचार कम हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछड़ों के हित को ध्यान में रखा। कई योजनाएं संचालित की हैं। भाजपा इस चुनाव को विकास के मुद्दे पर लड़ रही है। बिखरा विपक्ष चुनाव के समय एकता दिखाने का प्रयास कर रहा है। मोदी दोबारा पीएम बनेंगे, तभी राजभर समाज का उत्थान संभव है।

loksabha election banner

राजभर बर्डपुर में शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय बर्डपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो मल्लाहों के उत्थान के लिए अलग से मंत्रालय बनेगा। कहा कि यह लड़ाई गरीबों, कमजोरों, पिछडों, माता और बहनों के हित की है। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा स्वार्थ से प्रेरित राजनीतिक दलों ने महागठबंधन बनाया है। इनका मकसद भाजपा को सत्ता में वापस आने से रोकना है। देश मे विकास का काम केवल मोदी सरकार ही कर सकती है। सेना की हिम्मत को मोदी ने बढ़ाया है। सांसद जगदंबिका पाल, विधायक सतीश द्विवेदी, जिला अध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, अशोक सिंह, दुर्गा राय, सुबोध कांत सिंह, क्षेत्रीय मंत्री गोविद माधव, हेमंत जायसवाल, शिवनाथ चौधरी, रामनिवास यादव, घनश्याम जायसवाल, राघवेंद्र पांडेय, आशीष शुक्ला, बृजबिहारी मिश्र, राजकुमारी पांडेय, विश्नाथ चौधरी ने भी संबोधित किया है। संचालन धर्मेंद्र त्रिपाठी ने किया। कन्हैया पासवान, राजेंद्र पांडेय, दिलीप चतुर्वेदी, योगेंद्र पांडेय, शिवनाथ चौधरी, श्याम सुंदर मित्तल, एसपी अग्रवाल, रमाकांत सिंह, नीतीश पांडेय, अरविद उपाध्याय, सबलू साहनी, अमित उपाध्याय, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, संजय जायसवाल, सुरेंद्र पांडेय, फतेबहादुर सिंह, परमात्मा पांडेय, कंचन वर्मा, ब्रजेश सिंह, सर्वेश जायसवाल, दयाराम लोधी, मनोज मौर्या, राजू सिंह, राघवेंद्र पांडेय, चंद्रभान पहलवान, रामशंकर यादव, राजमणि पांडेय, दीपेंद्र चौधरी, प्रभाकर निषाद आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.