शोभायात्रा में निकली भगवान भोलेनाथ की झांकी
श्रावण मास के प्रथम दिन हनुमान गढ़ी मंदिर से शोभायात्रा बोलबम जलाभिषेक समिति द्वारा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों कांवरिया भक्तों ने भाग लिया। भगवान भोले की झांकी आकर्षण की केंद्र रही।
सिद्धार्थनगर : श्रावण मास के प्रथम दिन हनुमान गढ़ी मंदिर से शोभायात्रा बोलबम जलाभिषेक समिति द्वारा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों कांवरिया भक्तों ने भाग लिया। भगवान भोले की झांकी आकर्षण की केंद्र रही।
आयोजन भव्य तरी़के से किया गया था। कार्यक्रम में पैदल चल रहे जल लेकर छोटे बच्चे, बालिकाएं व महिलाएं शोभायात्रा की शान बढ़ा रहीं थी। आगे शिव की शक्तियों, भक्तियों के डीजे की धुन, बैंडबाजा और भजन जागरण प्रस्तुत करते कलाकार चल रहे थे। यात्रा हनुमान गढ़ी से प्रारंभ होकर नागेश्वर नाथ मंदिर, सिद्धेश्वर नाथ मंदिर, रामजानकी मंदिर होते हुए श्री सिहेश्वरी देवी मंदिर स्थित शिव मंदिर पर जलाभिषेक के साथ संपन्न हुआ। संस्थापक शेषराम गौड़ ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगो में भक्ति भाव और श्रद्धा जागृत करना है। उन्होंने बताया कि शाम को विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है। इस दौरान भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सुखराज यादव, डॉ. अरुण प्रजापति, संदीप जायसवाल, राणा प्रताप सिंह, पवन जायसवाल, सिद्धार्थ गौतम, अरुण त्रिपाठी, शिवकुमार, श्रीधर पांडेय, देवेंद्र प्रताप सिंह, हरिप्रसाद पाठक, रामलखन साहनी, संजीव जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, तेजू जायसवाल, पिगल जख्मी, अपूर्व कुमार, डॉ. केशव कुमार श्रीवास्तव, रामनरेश जायसवाल, देवनरायन चौबे, मुरलीधर मिश्र, अनिल सिंह, मृत्युन्जय मिश्र, सूर्यप्रकाश, विजय कुमार पांडेय, जगदंबा प्रसाद, जयसिंह चौधरी, सुनील जायसवाल, श्यामसुंदर मित्तल, अवधेश चौधरी आदि यात्रा में शामिल रहे।